May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2024। नेशनल हाइवे पर स्थित श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में गुरुवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीनियर एवं जूनियर छात्र-छात्राओं ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, रैप वाक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां दी। इस दौरान मिस्टर फ्रेशर महेश स्वामी व मिस फ्रेशर महक चुनी गईं। इसके अतिरिक्त मिस रैंप श्रीडूंगरगढ़ कोमल व मिस्टर श्रीडूंगरगढ़ राजेश, बेस्ट पर्सनल्टी अवार्ड तरुण व पिंकू को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष श्याम महर्षि व उपसचिव रामचंद्र राठी ने किया। महर्षि ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य सीनियर छात्रों द्वारा नए छात्र छात्राओं का स्वागत करना है। प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने सभी विद्यार्थियों का आभार जताते हुए विद्यार्थियों को मेल जोल के साथ एक दूसरे के व्यक्तित्व विकास में सहायक बनने व अध्ययन पर पूरा ध्यान देने की प्रेरणा की। कार्यक्रम में व्याख्याता राजेश सेवग, सुनील आचार्य व निशा स्वामी ने छात्रों – छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनके कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान राजेश खान, पवन सिंह, महावीर धामा, सुशील सुथार, मुकेश जांगिड़ व मुकेश सैनी मौजूद रहें।