May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2024। राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रीडूंगरगढ़ के उपजिला चिकित्सालय में 15 दिसम्बर, रविवार को क्षेत्र के युवा समाजसेवी अनिल जोशी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। उपजिला चिकित्सालय प्रभारी डॉक्टर एस.के. बिहानी ने क्षेत्र के युवाओं से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे अस्पताल परिसर में पहुंच कर रक्तदान करने की अपील की है। बिहानी ने बताया कि युवा शक्ति शिविर का प्रचार प्रसार कर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान करने के लिए आगे आए।