






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ से कालू लिंक रोड़ पर करणी नगर के पास गुसांईसर की तरफ से श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रही एक दूध से भरी पिकअप पटल गई जिसमे सवार आडसर निवासी 32 वर्षीय मांगीलाल पुत्र खिराजराम व झँझेउ निवासी 22 वर्षीय हरचंद पुत्र मांगू नाथ घायल हो गए घायलों को अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की एम्बुलेंस द्वारा उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।





