May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के एक और व्यवसायी की जान कोरोना संक्रमण ने ले ली है। कोरोना संक्रमण क्षेत्र में खतरे के लेवल पर पहुंच गया है और क्षेत्र के सातवे नागरिक को अपनी जान गंवानी पड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े आंनद शर्मा (दहीबड़े वाले) घास मंडी में अपनी दुकान करते थे ओर करीब पांच-छह दिन पहले कोरोना पॉजिटिव आएं थे। तबियत बिगड़ने पर उन्हें बीकानेर ले जाया गया। बीकानेर से जयपुर ले जाया गया जंहा आज सुबह उनकी दुःखद मृत्यु हो गई। हालांकि बताया जा रहा है कि मृत्यु से पूर्व उनकी कोरोना जांच नेगिटिव आ गई थी परन्तु वे बीमारी से रिकवर नहीं हो पाएं और आज उनकी जान चली गयी। एक ओर व्यापारी की जान जाने के बाद कस्बे का बाजार सकते में है और बढ़ते कोरोना को देख कर बुद्धिजीवी नागरिक परेशान हो रहें है। वही दूसरी ओर प्रसाशन कस्बे में कोरोना जांच तक बन्द कर चुका है और केवल जागरूकता आयोजन कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री मान रहा है।