






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। लिखमादेसर से हंसोजी धाम से देवी देवताओं के जयकारों के साथ बस द्वारा 51 तीर्थयात्री रवाना हुए। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। सिद्ध सहित अनेक मौजिज ग्रामीणों यात्रियों को मंगलकामनाएं दी। यात्रियों में पूर्व सरपंच बहादुरनाथ, राजनाथ, पूरखनाथ, जैसनाथ, मोहनराम, भंवरनाथ, रामचंद्र सहित अनेक महिला श्रद्धालु शामिल है। उत्साहित यात्रियों ने भजन कीर्तन प्रारंभ किया। यात्रा के संयोजक रामप्रताप सहू ने बताया कि संघ का आज प्रथम रात्रि का विश्राम कुरूक्षेत्र में होगा। यात्रा कुंभ स्नान के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन कर पूरी होगी। सहू ने बताया कि यात्रा सेवाभावी स्टाफ के साथ करीब 26-27 दिनों में पूर्ण होगी। यात्रा के दौरान भारत व नेपाल के विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। गंगासागर व जगदीशपुरी, त्रिवेणी संगम सहित राम जन्म भूमि व कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन भी शामिल होंगे।




