May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-12-15 at 16.38.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2024। राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी का गठन रविवार को तेजा मंदिर प्रागंण में आयोजित शा.शिक्षकों की आम सभा में सर्वसम्मति से कर लिया गया है। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर रामप्रकाश सांगवा (राबाउमावि,दुलचासर), जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौड़ (राउमावि हाडला भाटियान,कोलायत), जिला कोषाध्यक्ष महबूब अली (राउमावि, केसरदेसर बोहरान) सहित रामकिशन मान (राउमावि शिवबाड़ी, बीकानरे), दिनेश नैण (राउप्रावि पवांरवाला, बज्जू), राजूनाथ सिद्ध (कन्हैयालाल सिखवाल राउमावि, श्रीडूंगरगढ़) आमसभा में शामिल हुए। बैठक में उपखंड की सरकारी स्कूलों के शारीरिक शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व सदस्यों का फुलमालाएं पहना कर अभिनंदन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन की एकजुटता व शारीरिक शिक्षकों के हित में कार्य करने की बात कही। संगठन की श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी के संरक्षक की जिम्मेदारी सेवानिवृत भवानीशंकर स्वामी को दी गई है। सभाध्यक्ष राउमावि बिग्गा के चंद्रसिंह को बनाया गया और सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर राउमावि पूनरासर के डॉ विनोद चौधरी को चुना गया है। सचिव पद पर बरजांगसर के राउमावि के हेतराम बाना को चुना गया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष उदरासर के राउमावि की शिक्षिका श्रीमति मंजू को दायित्व दिया गया है। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर  धीरदेसर चोटियान राउमावि के सुरेंद्रसिंह पूनियां, उपाध्यक्ष पद पर अभयसिंहपुरा के राउप्रावि के पवनकुमार बाना को दायित्व दिया गया है। कोषाध्यक्ष पद पर पुनंदलसर के राउमावि के बीरबल शर्मा, महामंत्री जालबसर राउमावि के महेंद्रसिंह, संगठन मंत्री इंदपालसर बड़ाबास के राउप्रावि के मूलाराम भादू, सहसचिव पद पर तोलियासर राउप्रावि राजेंद्रप्रसाद, मीडिया प्रभारी लिखमीसर उत्तरादा के राउमावि के ओमप्रकाश भुवांल व सह मीडिया प्रभारी बृजलाना जोहड़ के राउप्रावि के ताराचंद चौटिया को दिया गया है। सभा में बजरंग सारण राऊमावि दुलचासर, सीताराम स्वामी, श्रीमति अंबिका, आशाराम बुड़िया, देवेंद्र मीणा, विकास बुढानिया, नरेन्द्रसिंह राजावत, इंद्रचंद सारण, राजूराम मेघवाल, सुमेर सारण को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। सभाध्यक्ष चंद्रसिंह ने सभी सदस्यों का आभार जताया व संगठन के आगामी कार्यक्रमों में भाग लेने व सक्रिय रहने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ की शाखा श्रीडूंगरगढ़ की कार्यकारिणी का गठन संपन्न हुआ।