May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसंबर 2024। कालू रोड पर श्रीडूंगरगढ़ से करीब 8 किलोमीटर गुसाईंसर बड़ा की ओर एक बाइक व बोलेरो आमने सामने टकरा गई। मोटरसाइकिल श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही थी व सामने से आ रही बोलेरो के साथ टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दो जने गंभीर घायल हो गए। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के खिदमतगारों ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं तेजरासर निवासी कैलाश पुत्र चंदूलाल तावणियां गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक ईलाज के बाद बीकानेर रेफर कर दिया गया है। पुलिस दल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घायल को बीकानेर रवाना कर दिया। पुलिस दल मौका मुआयना के लिए रवाना हो गया है। (श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा मानवीय संवेदनाओं को देखते हुए मृतक की पहचान नहीं बताई जा रही है।)