August 29, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 दिसम्बर 2024। बाजार, शहर गांव के घरों में चोरी की वारदातें जिले भर में लगातार हो रही है। वहीं क्षेत्र के गांव बेनीसर की रोही में पोकरराम पुत्र रामकरण जाट के खेत से सोमवार रात्रि को चोरों ने ट्यूबवेल पर लगी केबल का काट कर ले गए। पोकरराम ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसका खेत बेनीसर की रोही में स्थित है। सोमवार रात्रि को जब उसका परिवार सो गया किसी अज्ञात चोर ने खेत में घुसकर ट्यूबवेल से स्विच रूम तक लगा 700 फुट केबल काट कर चोरी कर ले गया। चोरी किए गए तार की कीमत करीब 50 हजार रुपये हैं। सुबह उसने देखा कि ट्यूबवेल पर केबल नहीं लगी थी। परिजनों ने पैरों के निशान का पीछा किया तो 100 फुट का एक टुकड़ा मिला उसके बाद अज्ञात चोर के पैरों के निशान गांव सालासर की रेल पटरियों के पास नहीं दिखे।