May 21, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इन दिनों भक्ति की गंगा बह रही है, यहां कालूबास के नेहरू पार्क में जहां सोनी परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में कथावाचन शिवेन्द्र स्वरूप महाराज कर रहे है वहीं आडसर बास के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा राम कथा आयोजन किया जा रहा है जिसमें भरत शरण महाराज कथावाचन कर रहे है। वहीं दूसरी और गांव बाना में नागौर गौ-चिकित्सालय के हितार्थ भागवत कथा बुधवार से शुरू हुई। पढ़ें तीनों धार्मिक आयोजनों की सामूहिक खबर, देखें विभिन्न फोटो।

परमात्मा में मिलन ही मानव जीवन का हो लक्ष्य।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आत्मा एवं परमात्मा का मिलन ही मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य है एवं इसका माध्यम भक्ति एवं सत्संग ही है। इस लक्ष्य के अलावा सांसारिक लक्ष्यों में जीवन को उलझा लेने से जीवन व्यर्थ ही हो जाता है। बुधवार को क्षेत्रवासियों को ईश्वरीय भक्ति की यह प्रेरणा दी संत शिवेन्द्र स्वरूप महाराज ने और मौका था रेवंतमल, मुरलीधर, सत्यनारायण, विनित सोनी परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा का। बुधवार को कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालू नेहरू पार्क पहुंचें एवं कथारस को ग्रहण कर जीवन में व्यथाओं का समाधान खोजा। तीसरे दिन की कथा में संत ने भक्त ध्रुव, जड़-भरत, ऋषभदेव, अजामिल, राजा पृथु आदि के प्रसंगों को उल्लेखित किया एवं प्रवचन दिए। महाराज ने श्रृद्धालुओं को हर दिन अपने कर्मों का आंकलन करने एवं स्वंय को सुधारने की दिशा में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। कथा में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन भी पहुंचें। जिनका आयोजक परिवार द्वारा स्वागत किया गया एवं कथावाचक संत ने गीता एवं दुपट्टा प्रदान कर आर्शीवाद दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथावाचन करते शिवेन्द्र स्वरूप महाराज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में बड़ी संख्या में मौजूद रहे श्रृद्धालू।

रामकथा में गूंज रहे भजन, नाच रहे श्रृद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माहेश्वरी सत्संग समिति द्वारा माहेश्वरी भवन आडसर बास में आयोजित की जा रही राम कथा के छठें दिन कई प्रसंगों को उल्लेख किया गया एवं भक्ति भावों के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। कथा वाचक संत भरत शरण महाराज ने श्रृद्धालुओं को अपना जीवन राम को समर्पित कर निश्चित हो जाने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहंच रहे है एवं पांडाल भव्य रूप से सजाया गया है। कथा के आयोजन में माहेश्वरी समाज के लोगों की सामूहिकता नजर आ रही है एवं पुरा मोहल्ला राममय हो गया है।

बाना में गौसेवार्थ भागवत हुई कलश यात्रा के साथ शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बाना में नागौर में स्थित गौ-चिकित्सालय की सहायतार्थ ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से सात दिवसीय भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की शुरूआत बुधवार को कलशयात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में गांव की महिलाओं ने सर पर कलश धारण किए एवं मंगल गीत गाए। इस मौके पर बजे भजनों पर श्रृद्धालुओं ने जम कर नृत्य किया एवं उत्साह के साथ गौसेवार्थ आगे आने की अपील की। कथावाचक संत कौशीक महाराज ने भागवत का महात्मय बताया एवं गौसेवा से समस्त कर्म उज्ज्वल होने की बात कही। कलश यात्रा के दौरान सजीव झांकिया भी सजाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाना में कलश यात्रा एवं झांकी के साथ शुरू हुई गौसेवार्थ भागवत कथा। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलश यात्रा के दौरान सजाई गई सजीव झांकिया।