May 20, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2024। बुधवार को पुरे राज्य के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता खासे आक्रोशित दिखे और भाजपा सरकार में अडानी घूसकांड, मणिपुर हिंसा एवं बाबा साहेब अंबेडकर के अपमान के खिलाफ राजभवन का घेराव करने जयपुर में एकत्र हुए। इस विरोध प्रदर्शन में प्रदेश भर के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए एवं श्रीडूंगरगढ़ से भी कांग्रेस नेताओं ने इसमें भागीदारी निभाई। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने सरकार के खिलाफ खासा रोष जताया एवं कांग्रेसी नेताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा लाठीयां भी भांजी व वाटर कैनन का प्रयोग कर उन्हें रोका। इस प्रदर्शन में श्रीडूंगरगढ़ से पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा आदि ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कर भाग लिया। क्षेत्र के इन कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को किसान, मज़दूर और आमजन के हितों की बलि लेने वाली हर मोर्चे पर विफल सरकार बताया एवं गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर को लेकर की गई टिप्पणी पर रोष जताया।