






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार रात एक जानलेवा हमले का आरोपी और एक चोर को पकड़ा है। बुधवार शाम करीब 6 बजे एएसआई रविंद्रसिंह ने जानलेवा हमले के आरोपी धीरदेसर चोटियान निवासी 19 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र मदनलाल चोटिया को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने मोमासर बास निवासी 19 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र मदनलाल भाट को घर में घुसकर चोरी करने के आरोप में जुर्म प्रमाणित होने पर बुधवार शाम करीब 6.30 बजे गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। रविंद्र सिंह ने एक अन्य कार्रवाई में शांतिभंग के आरोप में गांव धोलिया निवासी रामेश्वर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।



