May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-19 at 19.47.35

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2024। एक विवाह समारोह में गया हुआ परिवार लौटकर आया तो घर से विवाहित बेटी गायब मिली। परेशान परिजनों ने सेरूणा थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। सांवतसर निवासी किशनलाल ने पुलिस को बताया कि उसकी विवाहिता भतीजी दो दिन से लापता है। परिवादी ने बताया कि वे 16 दिसंबर की रात्रि को परिवार किसी विवाह समारोह में गया था। जब वे लौटे तो उनकी 22 वर्षीय भतीजी घर में नहीं मिली। युवती ढाई माह से अपने पीहर में ही रह रही थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की व मामले की जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है।