






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2024। क्षेत्र के गांव तोलियासर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना शिविर संपन्न हुआ। शिविर में गांव तोलियासर सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों के रोगी भी पहुंचे और विभिन्न रोगों के 1772 मरीजों की शिविर में जांच की गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव सोनी ने शिविर का निरीक्षण किया व सभी विभागों के डॉक्टरों को योजना का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर प्रभारी डॉ. विनोद कुमार स्वामी ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील गोयल, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रियंका विश्नोई सहित उदरासर के डॉ. शुभम सिरोही, आयुर्वेद डॉक्टर डॉक्टर राकेश गोदारा, होम्योपैथी डॉक्टर डॉक्टर सुदेश ने मरीजों को देखा। सभी डॉक्टरों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 तक शिविर में अपनी सेवाएं दी। वहीं नेत्र सहायक दीपमाला शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर रेवंतराम सहू, सीएचओ किरण, बुधाला, इंद्र कुमार, लेब टेक्नीशियन अजय, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, एएनएम टीनू कस्वां, एमडब्ल्यूएम हजारी मेघवाल सहित तोलियासर उपस्वास्थ्य केंद्र का स्टॉफ मौजूद रहा। तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीसिंह राजपुरोहित भी शिविर में पहुंचे व शिविर में सेवाएं देने वाले मेडिकल कर्मियों का आभार जताया।





