






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2024। भाजपा सरकार के गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ बीकानेर में कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। देहात जिला उपाध्यक्ष केसराराम गोदारा के साथ श्रीडूंगरगढ़ से कांग्रेसी कार्यकर्ता बीकानेर पहुंचे व प्रदर्शन में शामिल हुए। गोदारा ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहेब के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी व कांग्रेसी नेता राहुल गांधी पर किए झूठे मुकदमों के खिलाफ आज कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस ने देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अगुवाई में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर गृह मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान जिले भर से कांग्रेस के नेता, जनप्रतिनिधि, पूर्व राज्य मंत्री व अनेक कार्यकर्ताओं ने भाजपा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताया।




