August 30, 2026
000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2024। शनिवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया है। ये कोहरा हाइवे पर जानलेवा साबित हुआ और उपजिला अस्पताल में चीख पुकार मची है। क्षेत्र के गांव झंझेऊ के पास एक बस और एक गाड़ी टकरा गए जिसमे दो जनों की मौत हो गयी है। मृतकों में एक पुलिस का जवान शामिल है और एक महिला डॉक्टर बताई जा रही है। 2 जने गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की पूरी खबर के लिए बने रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ..