






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसंबर 2024। हाइवे पर हुई कार व बस की आमने सामने टक्कर में दो दंपति सवार थे। ये सभी मिर्जापुर, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी है और बीकानेर की ओर जा रहे थे। ये सामने आ रही एक बस से भिड़ गए। कार सवार 30 वर्षीय अजय पुत्र करतारसिंह और अजय की पत्नी 28 वर्षीय ऋतु की मौत हो गयी है। वहीं 28 वर्षीय अभिषेक पुत्र सतवीर घायल है और अभिषेक की पत्नी नचिता को बीकानेर रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर एसके बिहानी की अगुवाई में मेडिकल कर्मियों ने तत्परता से घायलों को सम्भाला। पुलिस एएसआई रविन्द्र सिंह व हेड कांस्टेबल भगवानाराम टीम के साथ अस्पताल पहुंच गए व मामले की जांच कर रहे है।
कृष्ण बने मददगार, साथियों के साथ पहुंचाया सभी को अस्पताल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। झंझेऊ के पास हाइवे पर करीब 9.30 बजे घने कोहरे के कारण एक बस और कार की टक्कर हो गयी। टक्कर की भयंकर आवाज यहां पास ही कार्यरत कृष्ण व उनके साथियों ने सुनी।
कृष्ण पुत्र भागीरथ नाथ निवासी झंझेऊ ने बताया कि निकट ही उनका सोलर प्लांट व ट्यूबवेल हैं। ये ट्यूबवेल पर थे और
घटना होने पर तुंरन्त ही मौके पर पहुंचे। कृष्ण ने हालात देख कर अपनी कैम्पर गाड़ी तुंरन्त लेकर सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। कृष्ण ने मायूस होकर अफसोस जताया कि हमने बहुत जल्दी की परन्तु फिर भी दो जान बच नहीं सकी। वहीं जानकारी मिलने पर उनके हौसले की सभी ने सराहना की।







