






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2020। राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस महासचिव मंगलाराम गोदारा के आवास पर पहुंचे है। शहर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ मंत्री जी का स्वागत किया। गोदारा किसी कार्य से जयपुर गए है और उनके पुत्र उपप्रधान केसराराम गोदारा व भगवानराम गोदारा ने मंत्री को माला पहना कर साफा पहना कर उत्साह से स्वागत किया। बता देवें चौधरी बाड़मेर से विधायक है और मुख्यमंत्री गहलोत के करीबी माने जाते है। चौधरी आज अपने बीकानेर दौरे के दौरान श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है तथा यहां के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहें है। चौधरी ने क्षेत्र में कांग्रेस की स्थिति पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की व एकजुट होकर संघठन को मजबूती देने की बात कही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की समस्याऐं भी उठाई व मंत्रीजी को ज्ञापन दिया। यहां कार्यक्रम में विमल भाटी, मूलाराम थोरी, संजय करनाणी, सीताराम बाना, राजेश मन्डा, प्रभुराम गोदारा, रामचंद्र राठी, मोतीराम बाना, मूलचंद स्वामी आदि ने भी रावत का स्वागत किया।






