






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2020। राजस्थान सरकार के सिपहसालार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का यूथ कांग्रेस कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में फूलों से स्वागत किया गया। चौधरी को यूथ कांग्रेस के युवाओं ने फूलमालाओं से लाद दिया गया और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाएं। हरिराम बाना ने चौधरी को साफ़ा पहना कर स्वागत किया। चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए सकारात्मक राजनीति से समाज के प्रत्येक वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने की बात कही। बाना ने क्षेत्र के किसानों की ओर से हरीश चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए केंद्र के कृषि अध्यादेशों से किसानों को बचाने के लिए कानून बनाने की मांग की। बाना ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने औद्योगिक मित्र घरानों के लाभ के लिए किसान विरोधी अध्यादेश बना दिए जिसका श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसान, मजदूर, व्यापारियों ने पुरजोर विरोध भी किया। राज्य सरकार किसान हित मे इन काले कानूनों का संशोधित कानून शीघ्र बना कर राज्य के किसानों को राहत देने का कार्य करें। बाना ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार समर्थन मूल्य से कम पर कृषि जिंसों की खरीद पर कड़ी सजा का प्रावधान करें। जिससे किसान का शोषण नहीं हो और कम से कम फसल की लागत मूल्य मिलना सुनिश्चित ही सकें। मंत्री जी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस पर शीघ्र कानून बनाएं जाने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में बापेऊ सरपंच ज्ञानीराम ज्याणी, जालबसर सरपंच प्रतिनिधि बेगराज लुखा, संतोष गोदारा, दलीप धोबी, गोपाल तर्ड, सीताराम गोदारा, बलराम डूडी, मोहम्मद ताहिर, नरेश मुंड, महेंद्र मोटसरा, सुभाष भादू, जेठाराम डेलू, हरिराम जाखड़, महेश पिलानियां, मुरली मनोहर जोशी, ओमप्रकाश बाना, मनीष शर्मा, हरलाल बाना, सहीराम बाना, शुभम शर्मा ने चौधरी को माला पहना कर स्वागत किया।






