






युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में अशोक नगर, जयपुर रोड पर रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के चचेरे भाई विकास सिंह पुत्र कैलाशसिंह राजपूत ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके चचेरे भाई 35 वर्षीय यशवंत सिंह पुत्र आनंदसिंह राजपूत ने शनिवार शाम को 6 बजे अपने घर में ही बालकॉनी में छत पर लगे खिड़की के जाल पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। चाचा व आस पास के पड़ोसियों ने उसे नीचे उतारा और पीबीएम लेकर पहंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई भवानीदान को दे दी है।
युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांचू थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सारूण्डा निवासी 23 वर्षीय मुन्नीराम पुत्र रामूराम मेघवाल ने शनिवार को सुबह 10.30 खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच थानाधिकारी रामकेश मीणा को दी गई है।



