






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसंबर 2024। 2024 में दिसंबर माह के अंतिम रविवार को आज श्रीडूंगरगढ़ बाजार बंद है। बाजार में जगह जगह युवाओं ने अलाव जला लिए है और गप्प शप्प के साथ तपने का आनंद लिया जा रहा है। इन युवाओं में शनिवार को राज्य सरकार द्वारा सीकर संभाग समाप्त करने, चूरू को बीकानेर में लेने और पंचायतों के परिसीमन की चर्चाएं जोर शोर से हो रही है। अंचल में सुबह घना कोहरा छाया और सड़कों पर विजिबिलिटि बिल्कुल कम हो गई। दोपहर करीब 1 बजे बाद हल्की धूप का असर नजर आया है। शीतलहर के प्रकोप का प्रभाव से पूरे अंचल पर मंडरा रहा है। ऐसे में घरों में बड़े और पकोड़ों का दौर प्रारंभ हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन संभलकर रहने की बात कही है। विभाग ने उत्तरी हवाओं के कारण दिनभर ठिठुरन रहने, सुबह घना कोहरा छाने, सूर्यदेव के दर्शन कम ही हाने की संभावना जताई है। चारों ओर लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहें है। कड़ाकें की ठंड में विश्वसनीय व प्रामाणिक खबरों के लिए जुड़े रहें आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और रहें अपडेट।














