May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-12-29 at 20.23.13

झूलेलाल मंदिर में दिनभर हुए धार्मिक आयोजन, कल होगा हवन पूजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में दिसंबर के अंतिम माह रविवार को दिनभर धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। सुबह यहां भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। सवा बारह बजे थादानी परिवार द्वारा सवामणी के प्रसाद का भोग लगाया गया। रवि रिझवानी ने बताया कि शाम को ब्यावर से संत शंभूलालजी मंदिर पहुंचे और भजन संध्या का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे, युवा सत्संग में शामिल हुए। समाज के मुरलीधर संगवानी ने बताया कि सोमवार सुबह मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया जाएगा। उसके पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन होगा। मंदिर पर झूलेलाल जी का ध्वज लगाया जाएगा तथा सवा बारह बजे भंडारे का आयोजन भी होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी मंदिर में रविवार को हुई सत्संग, सोमवार को होगा हवन पूजन व भंडारा।

राधिका सत्संग मंडली ने 2024 का अंतिम सत्संग धूमधाम से किया।  

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को राधिका सत्संग मंडल की महिला सदस्यों ने 2024 के अंतिम सत्संग कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया। मंडल संयोजिका मीनाक्षी डागा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में सखी मंडली, इंदौर की सदस्य मंजू डागा ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में महिलाए कार्यक्रम में शामिल हुई व जमकर भक्ति रस का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राधिका सत्संग मंडल ने किया 2024 कि अंतिम सत्संग का आयोजन।

सोमवती अमावस्या पर गौशालाओं में होंगे अनेक आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मलमास की सोमवती अमावस्या पर कल क्षेत्र की गौशालाओं में अनेक सेवा कार्यों के आयोजन होंगे। कस्बे की श्रीगोपाल गौशाला में दिनभर दान पुण्य के कार्य होंगे। गांव बाडेला की श्रीगिरधर गोपाल गौशाला प्रांगण में सोमवार को सुबह 9 बजे सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग में संत अर्जनदासजी व रामलालजी मधूर भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। उसके बाद हवन पूजन होगा व गौमाताओं के लिए तुलादान कर लापसी खिलाई जाएगी। यहां स्वयंसेवकों ने आज लापसी तैयार कर ली गई है जिसे कल सुबह गौवंश को खिलाया जाएगा। गौशाला समिति सदस्यों ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर गौमाता के लिए किए गए दान का अत्यधिक महत्व माना जाता है। गौशाला में कल दिनभर दान पुण्य के कार्य होंगे। गांव सेरूणा में नानूराम गोदारा, श्रवणराम, मुन्नीनाथ, ओमप्रकाश सिद्ध, अशोक राणा, सीताराम गोदारा सहित अनेक सव्यंसेवकों ने आज विशाल कड़ाई में मीठी लापसी तैयार की है जो सोमवार सुबह गौवंश को खिलाई जाएगी। गांव जैसलसर की गौशाला में भी गौवंश को मीठी लापसी खिलाने का आयोजन होगा, यहां भी रविवार को स्वंयसेवकों ने लापसी तैयार कर ली जिसे सोमवार सुबह श्रद्धालुओं द्वारा गौवंश को खिलाया जाएगा। गांव कोटासर की श्रीकरणी गौसेवा समिति में भी मीठी लापसी भंडारा भोग लगाया जाएगा। यहां भी गौसेवकों ने मीठी लापसी का भंडारा तैयार कर लिया है जिसे सोमवार सुबह गौवंश को खिलाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सेरूणा में स्वयंसेवकों ने तैयार की मीठी लापसी।

प्रजापति भवन में नामदान कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार सुबह सरदारशहर रोड पर स्थित प्रजापति भवन में संत रामपालजी महाराज के अनुनायियों द्वारा सत्संग व नामदान कार्यक्रम रखा गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से संत रामपालजी ने तत्व ज्ञान पर प्रवचन दिया। उन्होंने वेद, गीता, कुरान व गुरू ग्रंथ साहिब व बाईबिल के अनेक उद्धरण बताते हुए शुद्ध ज्ञान के बारे में जानकारी दी। कबीर को पूर्ण परमात्मा का साकार रूप बताया। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ व आस पास के गांवों, लूणकरणसर व बीकानेर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति भवन में नामदान कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु।