






बाना की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को सोमवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य हरीराम बाना की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धाजंलि दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट का मौन रखा व डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान बाना ने देशहित में योगदान को अतुलनीय बताते हुए कहा कि उनका जीवन भारत के आर्थिक व सामाजिक विकास की कहानी है। भारत रत्न डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत देश ने आर्थिक सुधारों की नींव पर उठकर नई ऊंचाइयों को छुआ। उनके जीवन की सादगी व ईमानदारी हर एक नागरिक के लिए प्रेरणीय है। वे केवल भारतीयों के ही नहीं पूरी दुनिया के लिए प्रेरक रहेंगे। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम में सन्तोष गोदारा,सोहनलाल महिया, विमल भाटी, डूंगराराम माहिया, शंकरलाल सायच, प्रकाश गोदारा,मुखराम,सुरेश बाना,मुखराम,राकेश, गोल्डन तंवर,मनोज माहिया,राजेश डेलू, शीशपाल बाना,किशन वाल्मीकि,आरिफ चुनगर, हड़मान,सीताराम,सुभाष,कालूराम स्वामी,जेनाराम,सुरजाराम आंवला, रेवंत राम,सुभाष गोदारा,सुखराम,शुभम शर्मा,अशोक गोदारा,मांगीलाल,राजेश सुनार,राजाराम ,मुकेश गोदारा, हेतराम गोदारा,श्रीराम साहू, गजानंद सुनार सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

सत्तासर जुड़ा सोलर बिजली से, सौर ऊर्जा स्टेशन का शुभांरभ, मिलेगी राहत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीते साल ने जाते जाते क्षेत्र के गांव सत्तासर को बिजली समस्या से राहत की सौगात दी है। राजस्थान में सोलर पॉवर बढ़ाने के सरकारी प्रयासों में शामिल पीएम कुसुम योजना कंपोनेंट ए के तहत मोमासर सत्तासर सड़क मार्ग पर तैयार आधा मेगावाट बिजली सोलर संयंत्र सोमवार को विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया। इसे बटन दबा कर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता विष्णु मैथी व सहायक अभियंता राजेश मीणा ने शुरू किया। प्लांट प्रोपराइटर जयपुर डिस्कॉम से सेवा निवृत अधीक्षण अभियंता जे.पी.शर्मा ने बताया कि इस संयंत्र के शुरू हो जाने से क्षेत्र में दिन भर लाइट रहेगी वहीं नेट मीटरिंग लग जाने से उपभोग विद्युत खप जाने के पश्चात् भंडारण की विद्युत को प्रसारण को बेची जाएगी। भाजपा के विक्रम सिंह पंवार ने बताया कि इस क्षेत्र में अपने आप में वृहद सोलर प्लांट का लगना कौतूहल का विषय बना हुआ है। ग्रामीण बिजली सप्लाई व्यवस्था सुधरने से प्रसन्नता का अनुभव कर रहें है। यहां प्लांट शुरू करने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। विक्रम सिंह ने सभी का आभार प्रकट कर प्रसाद वितरण किया। यहां भंवरलाल शर्मा, मोतीराम शर्मा, रूपाराम सहू, बनवारीलाल, विद्याधर शर्मा मोमासर आदि मौजूद रहे।

ठंड का कहर, डटे है धरनार्थी, अड़े है गांव में शराबबंदी के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में 2 अक्टूबर 2024 को शराब का ठेका बंद करवाने के लिए गांव में मतदान करवाए जाने का प्रस्ताव ग्राम सभा में लेकर प्रशासन को भिजवाया गया। वहीं इस मांग को लेकर गांव में लगातार करीब चार माह से ग्रामीण धरने पर बैठे है। ये ग्रामीण गांव का सामाजिक ढांचा बचाए रखने की बात कहते हुए धरने पर डटे है। जनप्रतिनिधियों या प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर ये अपने संघर्ष को जारी रखने की बात कहते हुए प्रतिदिन शराब ठेके के सामने ही धरना दे रहें है। धरने पर सोमवार को शराब बंदी की मांग दोहराते हुए प्रशासन से सुनवाई करने की मांग की गई। सोमवार को धरना स्थल पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, प्रभुराम चोटिया, भैराराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, नोरंगलाल चोटिया, लेखराम, सीताराम चोटिया, राकेश मेघवाल, कानाराम, कैलाश, बीरबल, किशनलाल, सांवरमल सहू, किशन चोटिया उपस्थिति रहें।

SFI ने मनाया 55वां स्थापना दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र संगठन स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ने 55वां स्थापना दिवस अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यालय में झंडा फहराकर मनाया। संगठन की कॉलेज इकाई अध्यक्ष ममता रेगर व सचिव पूजा हुड्डा ने बताया कि संगठन का इतिहास कुर्बानी और संघर्ष का रहा है। कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय में खेल सुविधाओं के लिए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी, सुभाष जावा, सोकीन काज़ी, सुमित्रा तूनगरिया,तारा,तालीम सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहें।




