May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

पूर्व पीएम को दी श्रद्धाजंलि, शामिल हुए कांग्रेसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने युवाओं को उनके संस्मरण सुनाते हुए नैतिक जीवन की प्रेरणा लेने की बात कही। गोदारा ने पूर्व पीएम को महान अर्थशास्त्री बताते हुए कहा उनकी कमी पूरी कांग्रेस व देश को सदैव खलने की बात कही। इस दौरान कन्हैयालाल सोमानी, सत्यनारायण जाट, संदीप नाई, गोरधन खिलेरी, रामचंद्र चोटिया, मुखराम नेण, प्रकाशनाथ ज्याणी, रामनारायण नाथ सिद्ध, विजयराज सेवग, हीरालाल जाट, प्रहलाद सुनार, हेमराज वाल्मीकि, प्रकाश दुसाद, अयूब दमामी, सोहनलाल महिया, वेदप्रकाश वाल्मीकि, आनंद वाल्मिकी, राजेश मंडा, राजन मूंड सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी ने पूर्व पीएम के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए पुष्पाजंलि अर्पित की।
लिखमादेसर के ज्याणी परिवार ने बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण का लिया संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई। बैठक में लिखमादेसर निवासी हजारीराम ज्याणी पुत्र दिवंगत जीवणराम ज्याणी द्वारा बालिका छात्रावास में कमरा निर्माण करवाने घोषणा की। बैठक में लखासर के हरिराम खिलेरी पुत्र उदाराम खिलेरी ने भी सहयोग दिया। बैठक में मंत्री सुशील सेरडिया ने आय – व्यय एवं छात्रावास में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसकी समीक्षा कर मैनेजमेंट कमेटी के निर्देशन में 2 वर्ष में लगभग 2 करोड़ 20 लाख रुपये की आय-व्यय का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य सहित बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। बैठक में नेताराम गोदारा, लक्षणराम खिलेरी, मोडाराम महिया, गणेश पोटलिया, कोडाराम भादू, कानाराम तरड़, रामचंद्र गोदारा, पटवारी हरिराम सारण, भंवरलाल खिलेरी, रामेश्वर लाल डोटासरा, सुरजाराम खिलेरी, रामेश्वर सारण, हजारीमल बाना, मास्टर हंसराज गोदारा, पेमाराम चोटिया, ख्यालीराम सहू, सुगनाराम जाखड़, हेतराम राहड़, विक्रम महिया, मामराज आंवला, रामप्रताप जाखड़, रामनिवास भुवाल, श्यामसिंह सारण, हरिराम पुनियाँ आदि गणमान्यजन उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।
उपस्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण करवाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धोलिया में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार कुलदीप मीणा को ज्ञापन सौंपते हुए गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करवाने की मांग की है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा की अगुवाई में गांव के युवाओं ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण के लिए 2022 में बजट स्वीकृत हुआ। जुलाई 2023 में वित्तीय स्वीकृति व वर्क आर्डर होने के बावजूद लंबे समय तक कार्य शुरू नहीं होने की वजह से टेंडर प्रक्रिया निरस्त हो गई। युवाओं ने दुबारा टेंडर करवा निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने की मांग की जिससे ग्रामीणों को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकें। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, जयनारायण गोदारा, वार्ड पंच अशोक गोदारा, सुभाष गोदारा ,सुखराम गोदारा, हेतराम गोदारा, रेवन्तराम नाई ,नोरतमल जांगू, हनुमान गोदारा, मुकेश गोदारा,राकेश गोदारा,राजूराम गोदारा,श्रीराम सऊ आदि कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रावास में आयोजित कमेटी बैठक में लिखमादेसर के ज्याणी परिवार ने एक कमरे के निर्माण की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार को ज्ञापन दिया, उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण करवाने की मांग की।