May 19, 2026
000000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2025। प्रसिद्ध तोलियासर धाम के भैरव मंदिर में 2024 की अंतिम रात्रि को 9 बजे प्रारंभ हुआ पूजन 2025 की पहली सुबह पांच बजे संपूर्ण हुआ। यहां रात 9 बजे श्रीभैरव भक्त मंडल द्वारा अष्टोत्तर शतनाम जप का अनुष्ठान किया गया। उसके पश्चात महारूद्राभिषेक कर बाबा का श्रृंगार किया गया। मंडल द्वारा बाबा को छप्पन प्रकार व्यजनों का भोग लगाया गया। रात मंदिर प्रांगण में भक्तों ने नववर्ष के स्वागत में खूब आतिशबाजी भी की और एक दूसरे को बधाइयां दी। मंडल के अशोक झाबक, विमल चुरा, नवीन झाबक, आशीष मौसून, देवेंद्र उपाध्याय, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, भैरव बोहरा, बटुक बोहरा, रामावतार सारस्वत, चिंटू उपाध्याय, आशीष चुरा, दीपक उपाध्याय, दीपक पंडिया, प्रशांत पारीक, श्याम पुरोहित, प्रवीण सेवग, मनीष बोथरा व मीत झाबक सहित अनेक मंडल सदस्य शामिल हुए।
सुबह से उमड़ रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा के दरबार में धोक लगाकर नए साल का शुभारंभ करने के लिए श्रद्धालु बुधवार सुबह से मंदिर में उमड़ रहें है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांग रहें है। सुबह से मंदिर प्रांगण में जयकारे गूंज रहें है और भक्त बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांग रहें है। देखें वीडियो :- https://fb.watch/wQIBq9Q-_q/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा किया भव्य श्रृंगार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार सुबह बाबा के दर्शन को उमड़ रहें श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अष्टोत्तर शतनाम के बाद रूद्राभिषेक किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सुबह से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, बाबा के दर्शन कर मना रहें है नववर्ष।