






कल सांवतसर में शहीद की स्मृति में शुरू होगी कबड्डी प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए साल में 2 जनवरी गुरूवार से क्षेत्र के गांव सांवतसर में शहीद निहालचंद धारणियां की स्मृति में कबड्डी प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। राउमावि के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जिले भर से टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्राफी के साथ 15 हजार रूपए नगद पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। वहीं द्वितीय पुरस्कार 8 हजार व तृतीय पुरस्कार 21सौ रूपए नगदी होंगे। आयोजकों द्वारा टीमों की एंट्री व तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।
3 जनवरी से मोमासर बास में गौसेवार्थ होगी भागवत कथा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए साल में 3 जनवरी से 9 जनवरी तक करणी गौशाला प्रागंण में भागवत कथा का आयोजन होगा। करणी गौसेवा समिति द्वारा गौसेवार्थ आयोजित कथा 3 जनवरी को सुबह 9 बजे ठाकुर जी मंदिर से कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी। कथावाचक निर्मल महाराज द्वारा दोपहर सवा बारह बजे से शाम सवा चार बजे तक कथा वाचन किया जाएगा। बड़ी संख्या में मलमास में श्रद्धालु कथा में शामिल होंगे।
5 जनवरी को MDS छात्रावास भामूं की स्मृति में होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान दिवंगत दानाराम भामूं की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में 5 जनवरी को बीदासर रोड पर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास प्रांगण में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा। दोपहर 12.30 बजे श्रद्धाजंलि सभा में अनेक लोग पहुंच कर भामूं को पुष्पाजंलि अर्पित करेंगे। दोपहर 2 बजे से यहां वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें उपखंड क्षेत्र की अनेक टीमें भाग लेगी।
8 जनवरी को मिंगसरिया गौशाला में प्रारंभ होगा धार्मिक महोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नए साल में 8 जनवरी से 15 जनवरी तक गांव मिंगसरिया में साध्वी हेमलता बाई के सान्निध्य में धार्मिक महोत्सव का आयोजन होगा। गांव की बाल गोपाल गौशाला समिति के प्रांगण में 8 जनवरी को कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ होगी। 14 जनवरी तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कथा का वाचन कृष्णानंद महाराज करेंगे। गांव मिंगसरिया सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण का लाभ लेंगे। 15 जनवरी को सुबह सवा ग्यारह बजे मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होगा। इसी दिन रात को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक ओमजी मुंडेल, सुनीता स्वामी, राजू स्वामी शामिल होंगे। 15 जनवरी को कार्यक्रम में पोकरण विधायक व तारातर मठ के महंत प्रतापपुरी जी महाराज व सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर मोहनदासजी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं अनेक जनप्रतिनिधि अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। समिति अध्यक्ष तुलछाराम प्रजापत ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं ने आयोजन में शामिल होने का आग्रह भी किया है।



