May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

सिंधी समाज ने झूलेलाल के बहराने के साथ किया नववर्ष का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर में सिंधी समाज द्वारा बुधवार शाम नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया गया। यहां मंदिर की सजावट कर झूलेलाल का बहराना का आयोजन किया गया। संत कंवरारामजी बहराना मंडी के अशोक गांधी, निखिल रिझवानी, मुकेश संगवानी, नरेन रिझवानी व मुरलीधर संगवानी ने झूलेलालजी के भजनों की प्रस्तुतियां दी। महिलाओं ने खूब डांडिया खेला व युवा भी जमकर भजनों पर झूमे। समाज अध्यक्ष श्रवणकुमार गुरनाणी ने बताया कि 2025 में पहली बार नववर्ष का स्वागत दुनिया भर में सिंधी समाज ने धूमधाम से झूलेलालजी का बहराना मना कर किया है। मीना मोरवानी ने बताया कि समारोह में महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। समाज के भुटान प्रवासी गर्व मोरवानी ने भी परिवार के साथ आयोजन में भाग लिया। समाज के रवि रिझवानी ने बताया कि समाज के अशोक वासवानी, दुर्गाप्रसाद खटनानी, अशोक गुरनाणी सहित युवाओं ने आयोजन संबंधी व्यवस्थाएं संभाली। भजन कीर्तन के बाद महाआरती हुई व उसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए नववर्ष के जश्न में, भजनों कीर्तन के साथ किया स्वागत।

गुरूवार सुबह घायल मिला राष्ट्रीय पक्षी, राहगीर ने की मदद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव शेरूणा से पुनरासर मार्ग पर एक खेत में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर घायलावस्था में मिला। उसी मार्ग से गुजर रहें शेरूणा निवासी इमरतनाथ ने मोर को देखकर उसके प्राण बचाने की जुगत की। इमरतनाथ ने बताया कि संभवत मोर करंट की चपेट में आया है। युवक उसे नजदीकी ढाणी तक उठाकर लाया व वहां सुरक्षित करके रखा व वन विभाग को सूचना भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा निवासी इमरतानाथ ने बचाए मोर के प्राण, किया सुरक्षित।

चाबियां मिली गेस्ट हाऊस के पास, किसी की हो तो करें संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में पुगलिया गेस्ट हाऊस के पास एक वाहन की चाबी सहित दो चाबियां एक छल्ले में रामुनाथ जाखड़ को मिली है। जाखड़ ने बताया कि किसी की ये चाबियां हो तो वे संचेती टेंट हाऊस के आगे टांग दी गई है वहीं जाकर ले सकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसी की हो ये चाबियां वह संचेती टेंट हाऊस के आगे टंगी हुई है, वहीं से ले सकता है।