May 20, 2026
000000000000000000000000000000000

हाइवे पर हुई चोटिल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2024। हाइवे पर पुलिस थाने के निकट एक बाइक डंपर से टकरा गई। घटना में मूंडसर निवासी 50 वर्षीय सहोदरा मामूली चोटिल हुई जिसे उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
उत्पात मचाने पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ा, किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम को करीब 5 बजे आड़सर बास में रामदेवजी मंदिर के पास उत्पात मचाते हुए पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग में पकड़ा। हैड कांस्टेबल देवाराम ने बताया कि वे मौके पर पहुंचे तो 40 वर्षीय युवक बेगाराम उत्पात मचा रहा था। युवक अपने घर में ही परिजनों को तंग परेशान कर रहा था। पुलिस ने समझाईश का प्रयास किया परंतु वह नहीं माना। पुलिस ने उसे पकड़ कर थाने पहुंचाया व 170 बीएनएस में पांबद किया।