May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। बीकानेर जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पैर पसार रहें नशे के खिलाफ जन-जागरूकता के अनेक प्रयास समाज सुधारक व संस्थाओं द्वारा किए जा रहें है। रविवार को एक ओर जहां पूर्व प्रधान दानाराम भामूं की प्रथम पुण्यतिथि पर उपखंड मुख्यालय पर नशा मुक्ति हेतु जागरण रैली निकाली गई। वहीं दूसरी ओर सेरूणा थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी पवन कुमार ने अपने दल के साथ कार्रवाई करते हुए गांव सांवतसर निवासी 26 वर्षीय बजरंग पुत्र भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया। पवन कुमार ने बताया कि सांवतसर की रोही में आबादी के निकट स्थित अपने खेत में युवक अवैध डोडा पोस्त का धंधा कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसे दबोचा व आरोपी के कब्जे से 20 किलो440 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल को दी है। इस कार्रवाई के लिए गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी सहित कांस्टेबल मुकेश कुमार, सहीराम, सेवानंद, अजयराज का विशेष सहयोग रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थानाधिकारी सहित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद किया डोडा पोस्त।