May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2025। गांव ठुकरियासर में गत पांच माह से पंचायत भवन पर जड़े ताले के कारण ग्राम पंचायत से जुड़े सभी कार्य ठप्प पड़े है। ऐसे में हादसों को न्यौता देते खुले पड़े बोरवेल व ओपन वेल की चिंता ग्रामीणों को परेशान कर रही थी। इस संबंध में रविवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमुखता से खबर का प्रकाशन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बुरडक के प्रयास से देर रात तक नकारा बोरवेल ढक्कन लगवा कर उन्हें बेल्डिंग करवा बंद करवाए गए है। बुरडक ने बताया कि 6 नकारा ट्यूबवेल रविवार शाम को बंद कर दिए गए व एक ओपन वेल की जाली श्रीडूंगरगढ़ बनवा ली गई है। जाली लगाकर खुले पड़े ओपन वेल को बंद करवाने का कार्य तथा शेष जो भी ओपन ट्यूबवेल के हॉल पड़े है उनको भी बंद करवा दिया जाएगा। मिस्त्री महेश कुमार गोदारा सहित दल ने इन्हें लॉक कर दिया है। सरपंच अमराराम गांधी भी इस दौरान सक्रिय रहें।
ताले खुलने का मामला अटका थाने में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत पांच माह से ठुकरियासर ग्राम पंचायत भवन पर पुलिस का ताला जड़ा है। भवन में बाबा साहेब की मूर्ति तोड़ने, दस्तावेज खोने के मामले में प्रकरण पुलिस थाने में दर्ज है। इसकी जांच पूरी होने तक ताला खुलने पर संशय है। पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज धायल ने बताया कि पुलिस जांच की प्रक्रिया पूरी होने तक ताला नहीं खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन में जिन लोगों के मूल दस्तावेज रखें है वे विकास अधिकारी के नाम एक प्रार्थना पत्र लिखकर पंचायत समिति में दे देवें। ऐसे में सहयोग करते हुए पुलिस की मौजूदगी में विभाग के कार्मिक द्वारा वीडियो ग्राफी करते हुए उन्हें दस्तावेज निकाल कर दिए जाएंगे। जिससे वे विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकें। धायल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और हमारा भी प्रयास है शीघ्र पुलिस कार्रवाई पूरी हो और ग्राम पंचायत का कार्य सुचारू हो सकें। ग्राम विकास अधिकारी सुभाष बुरडक ने बताया कि पुलिस जांच शीघ्र पूरी करने व पंचायत भवन का ताला खोले जाने के लिए वे सकारात्मक प्रयास कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक सक्रिय रही टीम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठुकरियासर में रविवार शाम को 6 नकारा ट्यूबवेल बंद किए गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को ओपन वेल के साथ अन्य नकारा ट्यूबवेल बन्द किए जाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात तक गांव में विभिन्न स्थानों पर ढके गए ट्यूबवेल।