May 20, 2026
evee

धर्मास में बंद किए नकारा ट्यूबवेल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत धर्मास में सरपंच महावीर शर्मा की अगुवाई में टीम ने क्षेत्र में नकारा ट्यूबवेलों को बंद करवाया। सोमवार को टीम ने खुले पड़े टयूबवेल हॉल पर लोहे के पतरें लगाकर बेल्डिंग करवाकर उन्हें लॉक किया। इस दौरान समाज सेवी पवन कुमार शर्मा, ग्राम अधिकारी अधिकारी मूलसिंह, कृषि पर्यवेक्षक मुरारी शर्मा, पटवारी अंजू मीणा सहित ग्रामीण रामलाल सुथार व बजरंगलाल सुथार सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत धर्मास में सोमवार को टीम ने बंद किए नकारा ट्यूबवेल।

दिल्ली में आयोजित हुआ बाबा भैरवनाथ का सातवां वार्षिक जागरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री भैरवनाथ भक्त मंडल की ओर से दिल्ली में रविवार को बाबा भैरवनाथ का सातवां वार्षिक जागरण का आयोजन गुलाबी बाग स्थित ओल्ड कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित किया गया। कस्बे के दिल्ली प्रवासी नागरिकों द्वारा आयोजित जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उत्साह के साथ बाबा के भजनों का आनंद लिया। भजन गायक गजेंद्र राव ने बाबा के प्रसिद्ध भजन ‘बाबा म्हारा सज रया मुच्छादार तोरण रो बीन्द लागरिया” गाकर समां बांध दिया। श्रद्धालु जमकर झूमे व बाबा के जयकारे लगाए। राव ने मंच से दिल्ली में राजस्थानी समुदाय कि एकजुटता की सराहना की। कड़कड़ाती ठंड के बावजूद दिल्ली के सहित असम, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के श्रद्धालु भजन सुनने पहुंचे। इस मौके पर बाबा भैरवनाथ का भव्य पंडाल सजाया गया, जिसमें बाबा का फूलों से श्रंगार किया गया। बाबा को मिठाई पान, फल और छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। श्री बाबा भैरवनाथ भक्त मंडल, चांदनी चौक के सदस्यों ने बताया कि बाबा कि ज्योत के लिए लखासर धाम से मुख्य पंडित सहित तोलियासर धाम और बेरासर धाम के पुजारी भी पहुंचे। उन्होंने बाबा की ज्योत, पूजा अर्चना की और सभी भक्तों के लिए मंगल कामना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिल्ली में आयोजित हुआ प्रवासी नागरिकों द्वारा भैरव भजनों के सुदंर जागरण का आयोजन।

ठेका बंद करवाने की मांग पर अड़े ग्रामीणों का धरना जारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान के ग्रामीण गांव में शराब बंदी लागू करने हेतु गांव में शराब का ठेका बंद करवाने की मांग पर लगातार अड़े है। ग्रामीणों का धरना सोमवार को 128वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, फूसाराम चोटिया, गजानन्द शर्मा, तेजाराम मेघवाल, लिछुराम ढोली, रामचंद्र, मामराज, राजू, बिरबल, कानाराम, मुन्नीराम, ओमप्रकाश, केशराराम, नोरंगलाल, किशन चोटिया उपस्थित रहें। सभी सदस्यों ने प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में बुजुर्ग युवा एकजुट होकर शराब ठेका बंद करवाने के लिए कर रहें है संघर्ष।