May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। गुरूवार सुबह से ही सूरज भगवान ने दर्शन दिए व दोपहर तक धूप खिल गई है। धूप अच्छी निकलने के साथ ही लोग सरदारशहर रोड पर दशहरा मैदान में आयोजित राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में पहुंचने लगे है। मेला सुबह 10 बजे से रात को 10 बजे तक खुला रहता है परंतु सर्दी के कारण शाम को बच्चों की संख्या कमी नजर आ रही है। ऐसे में आज धूप खिलने पर अनेक बच्चे मेला देखने पहुंच रहें है। बच्चों के साथ महिलाएं भी झूलों का आनंद ले रही है। मेले में विभिन्न घरेलू सामानों की रिजनेबल रेंज के आयटमों की भरमार है। हैडलूम आयटम के साथ कॉस्मेटिक की दुकानें भी सज गई है। खाना खजाना में अनेक स्टालों पर गर्मागर्म व्यजंनो के साथ सर्दी में ठंडी कुल्फी का लुफ्त भी लोग ले रहें है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित इस मेले के संचालक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने बताया कि परिवार के साथ आउटिंग का सबसे बेहतर विकल्प मेला घुमना ही है। ऐसे में लोग घरों से निकल कर मेला घूमने का आनंद ले रहें है। शर्मा ने बताया कि नए साल में जनवरी माह में मेला भी नई ऊर्जा के साथ लगाया गया है व इसमें पहले से अधिक बड़ें झूलों को भी शामिल किया गया है।