






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 जनवरी 2025। क्षेत्र में एक विवाहिता को रास्ते चलते रोककर उसके साथ बदसलूकी कर मारपीट करने का मामला शेरूणा थाने में दर्ज हुआ है। पीड़िता राधा पत्नी हेतराम मेघवाल निवासी शेरूणा ने पलाना निवासी मनफुल मेघवाल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि गत 6 जनवरी को सुबह करीब 9 बजे वह गांव में अपने रास्ते से जा रही थी। आरोपी ने गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपी के हाथ में लकड़ी थी जिससे उसे चोटिल कर दिया। उसके कपड़े फाड़ डाले व लज्जाभंग कर उसके गले से चार भरी सोने का हार तोड़ लिया। पीड़िता ने उसे बताया कि आस पास के लोगों ने बमुश्किल आरोपी के चंगुल से उसे छुड़वाया तो आरोपी ने आईदां उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।



