May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर की ओर जा रहें एक बाइक पर तीन सवार गांव बाना के पास अनियंत्रित होकर बाइक स्लीप होने से गिर गए। इनमें एक सवार घायल हुआ है व दो चोटिल हुए है। दुर्घटना में कालू निवासी 35 वर्षीय कालूराम पुत्र नानूराम घायल हुआ है। शिवलाल व रेखराम भी चोटिल हुए है। ये तीनों किसी कार्य से गांव रीड़ी जा रहें थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अनियंत्रित होकर स्लीप हुई है। आपणो गांव सेवा समिति की एंबुलेंस मौके पर पहुंची व सेवादार तीनों को लेकर अस्पताल पहुंच गए है।