May 20, 2026
000000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2025। करोड़ों के सफाई टेंडर के बावजूद कस्बे की सफाई व्यवस्था गत सप्ताह से गड़बड़ा गई है। जगह जगह कचरे के ढेर लग गए है वहीं अनेक स्थानों पर कचरा संग्रहण वाहन नहीं आने की शिकायते भी मिल रहें है। आज सुबह मुख्य बाजार में एकत्र हुए गंदे पानी के बाद व्यापारियों ने सफाई नहीं होने पर विरोध जताया। आस पास के दुकानदारों ने खरी खोटी सुनाते हुए सफाई व्यवस्था को दुरस्त किए जाने की मांग की। वहीं पालिका एसआई कमल चावंरिया ने बताया कि बाजार में एक नाला बंद होने के कारण पानी फैल गया जिसे मशीन से डाट निकलवाई जा रही है। चांवरिया ने बताया सफाई व्यवस्था कंट्रोल में है व कार्मिक लगातार विभिन्न स्थानों पर सफाई कार्य कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में सड़क पर फैला गंदा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका कार्मिकों ने शुरू की सफाई, नाले की डाट हटाने का हो रहा है कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार के व्यापारियों ने जताया विरोध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिंक रोड के आस पास के लोगों ने कचरा संग्रहण गाड़ी नहीं आने के आरोप लगाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिंक रोड पर जगह जगह लगे गंदगी के ढेर।