May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-12 at 18.15.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना द्वारा 15 जनवरी, बुधवार को उपखंड कार्यालय के सामने जनआक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा को लेकर बाना सक्रिय हुए व रविवार को यूथ कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियों दी। बाना ने कहा कि सभा के लिए जनसंपर्क जारी है और राजनीतिक हितों के लिए श्रीडूंगरगढ़ के नागरिकों की जान से खिलवाड़ अब युवाओं द्वारा सहन नहीं किया जाएगा। ट्रोमा सेंटर व उपजिला अस्पताल के भवन को लेकर सत्ता व प्रशासन का रवैया सहन करने के लायक नहीं है। सभा में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए टोलियां बनाकर जनसंपर्क किया जा रहा है।

बाना के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रियंका गांधी का जन्मदिन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व राजीव गांधी पंचायती राज संस्थान के जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सांसद प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया। बाना ने कहा कि संसद में महिलाओं की सशक्त आवाज और आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली नेता प्रियंका गांधी साफ सुथरी राजनीति की प्रेरणा है। उन्होंने सदैव महिला सशक्तिकरण की आवाज को बुलंद किया और “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” अभियान की शुरुआत की। उनकी प्रेरणा से सामान्य कांग्रेसी भी ऊर्जावान महसूस करता है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करने का संकल्प लिया। यहां कार्यक्रम में जगराम बाना, शंकर सायच, राहुल वाल्मीकि, विवेक प्रजापत, शुभम शर्मा, मोसीन ख़ान, रोहित गुर्जर, मुकेश मदेरणा, हरिराम, राजेश और कपिल शर्मा मौजूद रहें।