May 20, 2026
IMG-20250112-WA0056

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के शिक्षाविद को गायत्री शक्तिपीठ द्वारा राज्य स्तरीय पं श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान से नवाजा जाने से क्षेत्र गर्वित महसुस कर रहा है। क्षेत्र में झंवर बस स्टैण्ड़ पर स्थित एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य डॉ रजनीश कौशिक को यह सम्मान रविवार को अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भर से गायत्री शक्तिपीठ से जुड़ उपासक, प्रबुद्धजन मौजूद रहे एवं सभी ने इस मौके पर कौशिक को बधाई दी। विदित रहे कि कौशिक द्वारा एजी मिशन स्कूल में बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षण के साथ साथ संस्कारों को बच्चों के मन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों, मनोवैज्ञानिक तरीकों का प्रयोग करते है एवं मेरे राम प्रकल्प द्वारा सेवा में भी सतत सलंग्न रहते है। क्षेत्र के शिक्षाविद को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर क्षेत्रवासियों ने भी उन्हें बधाई दी है।