






मोमासर में एबीवीपी ने किया भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। मंगलवार को संगठन ने गांव मोमासर में ‘विवेकानंद जी के सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिला संयोजक पुनीत शर्मा ने स्वामी विवेकानंदजी की शिक्षाओं को ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने हेतु विद्यार्थियों को प्रेरित किया। खेलो भारत की प्रांत सह संयोजक कृष्णा प्रजापत ने बताया की भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकिता सुथार, द्वितीय स्थान जयश्री सुथार व तृतीय स्थान पलक भाटी ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोमासर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज संचेती रहें। संचेती ने स्वामीजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात छात्र छात्राओं से कही। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रणजीत बावरी, भाग संयोजक प्रवीण गोसाईं, नगर सहमंत्री रामकरण नायक, इकाई सचिव दानाराम, रणजीत, पुष्पेंद्र, सुशील, माया, कृष्णा, नैना, धन्नी, अंजू, जितेंद्र, श्रवण, सीताराम, सुमन, सरोज, प्रियंका, भागीरथ प्रजापत, बजरंग प्रजापत, चेतनराम प्रजापत, ताराचंद, मुकेश नाई सहित अनेक विद्यार्थी शामिल हुए।

रेसला ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेसला ब्लॉक कार्यकारिणी श्रीडूंगरगढ़ की बैठक का आयोजन रेसला के प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने व आगामी रणनीति के सम्बन्ध में चर्चा हेतु मंगलवार को आयोजित हुई। इस मौके पर रेसला के कोषाध्यक्ष श्रवण मोटसरा ने संगठन के वित्त का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। संगठन के प्रदेश प्रतिनिधि मदन कड़वासरा ने संगठन की मजबूती के लिए सभी सदस्यों को एकजुट रहने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सारण ने बताया कि इस बार रेसला का प्रांतीय सम्मेलन बिड़ला सभागार जयपुर में आयोजित होगा। जिसमें संगठन के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेना है। बैठक में ओम गोदारा, सत्यवान, मदनलाल, सहीराम भामू, जेतरूप स्वामी, नारायण डूडी, संदीप डूडी, देवकिशन सारण आदि मौजूद रहें।
शिक्षक संघ में भाग लेने हेतु अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) श्रीडूंगरगढ़ की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष जयप्रकाश कस्वां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 17 व 18 जनवरी 2025 को भीनमाल (जालौर) में आयोजित होने वाले 62वें प्रदेश शैक्षिक सम्मेलन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई और इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश कस्वां, मनोज सुथार, रामूराम नामक, बस्तीराम, रिशाल सिंह, अशोककुमार शामिल रहें।

मकर संक्रांति पर स्कूल स्टाफ ने बांटे बच्चों को स्वेटर व जूते।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बींझासर में राउप्रावि में स्कूल के स्टाफ ने मंगलवार को नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर, जूते जुराब वितरित किए। इस दौरान स्टाफ के गौरीशंकर पारीक, हंसराज गोदारा, मीना यादव, सुनीता, कृष्ण स्वामी सहयोगी रहें। स्कूल के चतुर्थ श्रेणी स्टाफ का भी शॉल ओढ़ाकर मान सम्मान किया गया। इस मौके पर पीईईओ हेतदास स्वामी, छेलूदान, नरेंद्रसिंह राजपूत व ग्रामीणजन उपस्थित रहें। विद्यालय स्टाफ ने सभी का आभार प्रकट किया।

14 मण लापसी का भोग लगाया गौवंश को, हुए अनेक आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर में स्थित राधा कृष्ण गोपाल गौशाला सेवा समिति के तत्वाधान में 14 मण लापसी का भोग गौवंश को लगाया गया। समिति के सवाईसिंह व धूड़ सिंह ने बताया कि आपसी सहयोग से ग्रामीणों ने संक्रांति पर्व गौशाला में उत्साह के साथ सेवाएं देकर मनाया। श्रीडूंगरगढ़ में मकर सक्रांति के पर्व पर हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा गौशाला में गौवंश को लापसी का वितरण किया। मंडल द्वारा आड़सर बास के खाटू श्यामजी मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में मकर संक्रांति के पर्व पर अनेक दानदाताओं ने गौसेवा में सहयोग किया। दिल्ली प्रवासी दुलचासर के गोपाल महिया ने महाकुंभ में मंगलवार सुबह शाही स्नान किया व गौवंश के लिए एक कड़ाई मीठी लापसी भंडारे की सेवा दी। बालोतरा प्रवासी रामेश्वरलाल भूतड़ा ने एक कड़ाई लापसी, गंगाशहर के राजेंद्र कुमार जोशी, बड़ोदरा प्रवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली सहित ग्रामीणों ने गौशाला में गुड़ सेवा दी। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।






