






ओपन कबड्डी खेल कर लौटी बालक व बालिका टीम का सम्मान, खेलप्रेमियों ने की घोषणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओपन कबड्डी खेल कर कोटा से लौटकर बीकानेर पहुंचने पर बालक व बालिका कबड्डी टीमों का मंगलवार सुबह खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। टीएम ज्वैर्ल्स के मोहनलाल तावणियां ने दोनो टीमों को 11-11 हजार रूपए नगद देने की घोषणा की। रीड़ी सरपंच हेतराम जाखड़ ने बीकानेर पहुंचकर स्वागत किया। बालिका टीम के खिलाड़ियों को मेट पर खेलने के जूतों की मांग पर जाखड़ ने उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को जूते देने की घोषणा की। वहीं फेडेरेशन के पदाधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी। शहीद सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष सीताराम सिहाग ने भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों को बधाई दी। बता देवें इसमें रीड़ी की पांच बालिकाएं व गांव बाडेला का एक बालक टीम में शामिल रहा।

माया, रचना व भावना पारीक को मिली स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लिखमादेसर की राउमावि की तीन बालिकाओं को काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना में मंगलवार को स्कूटी मिली है। प्रधानाचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा ने बताया कि विद्यालय की माया पारीक पुत्री ओमप्रकाश पारीक, रचना पारीक पुत्री आईदान पारीक, भावना पारीक पुत्री रामरतन पारीक को स्कूटी मिली है। वर्मा सहित एवं विद्यालय स्टाफ ने बालिकाओं को बधाई दी। बालिकाओं ने स्कूटी प्राप्त कर प्रसन्नता प्रकट की। विदित रहें इसी सत्र के शुरू में राज्य सरकार की टेबलेट वितरण योजना के तहत भी इस विद्यालय के 19 विद्यार्थियों को टेबलेट भी मिला था।

नेशनल खिलाड़ी राकेश जांगिड़ का किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हुई 50वीं नेशनल जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम को कांस्य पदक मिला है। इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ गांव के बाडेला निवासी राकेश जांगिड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जांगिड़ का श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस कार्यालय में पीसीसी सदस्य हरीराम बाना के नेतृत्व में फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान सोहन माहिया, सुनील तावानियां, राकेश खिलेरी, राजूराम गोदारा, फतेह सिंह, राजेश डेलू, जेठाराम जांगिड़, शुभम शर्मा, मोहनराम जांगिड़, किसनाराम जांगिड़, कालूराम जांगिड़, मुकेश मदेरणा आदि मौजूद रहें। वहीं जाखड़ का विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा चेरीटेबल ट्रस्ट और समाज बंधुओं ने स्वागत किया। ट्रस्ट अध्यक्ष परमेश्वर सुथार ने समाज के युवा का साफा सम्मान पहना कर सम्मान किया व निरंतर कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। राकेश ने अपने पिता जेठाराम जांगिड़, कोच व परिवार को श्रेय देते हुए सभी का आभार जताया। राकेश के गांव बाडेला पहुंचने पर श्रीबालाजी शिक्षण संस्थान में स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें संस्था प्रधान ओमप्रकाश भाकर, सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी ने मुंह मीठा करवाया व प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कोटा में आयोजित स्टेट प्रतियोगिता में उपविजेता टीम की सदस्य व गांव की बेटी अनीता ज्याणी व लिछमा खाती व बालक टीम में शामिल राकेश ज्याणी का भी स्वागत किया गया।





