






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज दिन भर की 6 खास खबरें एक साथ, जानें आयोजनों की पूरी जानकारी, देखें फोटो भी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष की स्मृति में पांचवा रक्तदान शिविर गणतंत्र दिवस पर, परिषद ने शुरू की तैयारियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में उनके परिवार के आर्थिक सहयोग से सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद द्वारा आगामी 26 जनवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि परिषद द्वारा युवाओं में राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के भाव जगाने एंव रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्वों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर लगातार पांच वर्षों से शिविर का आर्थिक सहयोग पूर्व पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण बिहानी की स्मृति में बिहानी परिवार का मिल रहा है। इसी क्रम में बिहानी परिवार के सहयोग से यह पांचवा एवं संस्था द्वारा 40वां शिविर आयोजित हो रहा है। शिविर की तैयारियों के लिए संस्था कार्यसमिति की बैठक संस्थाभवन में आयोजित की गई। जिसमें शिविर संयोजक की जिम्मेदारी रमेश प्रजापत को एवं सह संयोजक की जिम्मेदारी सत्यनारायण स्वामी को दी गई। शिविर में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी के लिए शिविर का प्रचार प्रसार शुरू कर दिया गया है। बैठक में जगदीश स्वामी, श्रीगोपाल राठी, विशाल स्वामी, केएल जैन, रमेश प्रजापत, मनोज गुंसाई, बालकिशन पांडिया, रमेश प्रजापत आदि ने विचार रखे।
श्रीडूंगरगढ़ के कार्मिकों ने किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य सरकार के उर्जा मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिन के अवसर पर विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसीएशन द्वारा बीकानेर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 193 विद्युत तकनीकी कर्मियों ने रक्तदान किया। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ के कार्मिक रामकिशन यादव, भूरालाल मीणा, सूर्यप्रकाश जांगू, विनोद पूनियां, सुशील छींपा, अमरराम गोदारा, कुंभाराम, सहीराम, परमानंद, दिनेश शर्मा आदि ने भी बीकानेर पहुंच कर रक्तदान किया। इस मौके पर रक्तदानी कार्मिकों का सम्मान भी किया गया।

नेशनल खेलने वाली बेटियों का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेशनल स्कूली सबजुनियर खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम की और से खेल कर गांव लौटने वाली दो बालिका खिलाडियों का बुधवार को अभिनंदन किया गया। गांव लोढ़ेरां की छात्रा कविता पुत्री गणेश गोदारा एवं रामकन्या पुत्री तोलाराम गोदारा के गांव पहुंचने पर गांव में बने धर्मकांटे पर जिला कांग्रेस कमेटी सचिव सोहनलाल महिया की अगुवाई में अभिनंदन किया गया। महिया सहित ग्रामीण तोलाराम गोदारा, लिछूराम गोदारा, मूलचंद, बीरबलराम, गोरधन बुडिया, हडमानाराम गोदारा, अशोक गोदारा, रेंवतराम गोदारा, भागुराम नायक आदि ने इन बेटियों का गांव का अभिमान बताते हुए बेटियों का सम्मान किया। विदित रहे कि खिलाड़ी कविता ने तो राजस्थान टीम की कप्तान की भूमिका भी बखुबी निभाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सर्वसम्मति से दी गौशाला अध्यक्ष, मंत्री की जिम्मेदारी, देखें फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लखासर स्थित बाबा रामदेव गौशाला की आम सभा बुधवार को गौशाला प्रांगण में आयोजित की गई। सभा में गौशाला के अध्यक्ष पद ठा विजयसिंह तंवर को एवं मंत्री पद पर शंकरलाल शर्मा को, उपाध्यक्ष पद पर जितेन्द्र खिलेरी को, कोषाध्यक्ष पद पर भंवरलाल खिलेरी को चुना गया। इस मौके पर गौशाला के विकास एवं गौसेवा में और अधिक समर्पण पर चर्चा की गई। बैठक में मोहनसिंह देवड़ा, भंवरलाल खिलेरी, मदनसिंह राठौड, महेन्द्र सिंह तंवर, भानीसिंह तंवर, राजूराम नाई, नरपतसिंह तंवर, प्रतापसिंह तंवर, लालूराम, गोरधन प्रसाद शर्मा, डूंगरराम प्रजापत, मदनसिंह राठौड, गिरधारीसिंह बीका, भवनीसिंह तंवर हडमानाराम खिलेरी, भैंरूसिंह तंवर, जेठाराम, मालाराम, बीजूराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

सेवा में जुटे युवा, 70 से अधिक गौवंश को बांधे रेडियम बेल्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ साथ गौवंश की भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए युवाओं द्वारा गौवंश को रेडियम बेल्ट बांधने की सेवा लगातार जारी है। बुधवार शाम को कालू रोड़ पर कालूबास निवासी युवा गोपाल व्यास, उज्ज्वल जोशी, मधुसुदन पारीक आदि द्वारा करीब 70 से अधिक गौवंश को रेडियम बेल्ट बांधे गए।

सोशल मीडिया की सकारात्मक पहल से की एक लाख की क्राउड फंडिंग, सौंपें मेघवाल की पत्नी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रायसिंहनगर के संघर्षशील नेता कॉमरेड श्योपत मेघवाल के उपचारार्थ की जा रही क्राउड फंडिंग में बीकानेर में बने बीकानेर जाट समाज के वाटसएप ग्रुप द्वारा एक लाख से अधिक का सहयोग सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए किया गया है। इस ग्रुप में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवा भी शामिल है एवं ग्रुप के लोगों ने सामूहिक रूप से अपने अपने सार्मथ्यनुसार सहयोग करते हुए 24 घंटे में ही 1 लाख 2 हजार छह सौ रुपए एकत्र किए एवं मेघवाल की पत्नी के खाते में जाट समाज बीकानेर के नाम से डाल दिए गए है। सोशल मीडिया की इस सकारात्मक पहल की सराहना हो रही है।



