May 20, 2026
IMG-20250115-WA0153

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ में गत सरकार द्वारा घोषित ट्रोमा सेंटर का निर्माण अभी तक लटकाने के मुद्दा अब क्षेत्र में जोर पकड़ने लगा है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस सदस्य हरिराम बाना की अगुवाई में सैंकडों क्षेत्रवासियों ने जहां जन आक्रोश एवं चेतावनी सभा का आयोजन कर जल्द दानदाता परिवार को पूर्व निर्धारित नक्शे के अनुसार निर्माण स्वीकृति नहीं देने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी स्थानीय प्रशासन को दी वहीं इसके बाद बुधवार शाम को दानदाता परिवार ने भी वीडियो के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपनी पीड़ा साझा की है। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ में करोड़ों रुपए लगा कर ट्रोमा सेंटर का निर्माण करवाने के लिए अपनी सहमति देने वाले दानदाता परिवार ने करीब दो वर्षों में अब पहली बार फेसबुक पर लाईव आकर अपनी पीड़ा से क्षेत्रवासियों को अवगत करवाया है। करीब आठ मिनिट के इस वीडियो में दानदाता परिवार के पवन कुमार चांडक ने अपनी मां की इच्छा अनुसार अपनी जन्मभूमि में यह निर्माण करवाने की बात कही व बाहेती एवं चांडक परिवार द्वारा गत सरकार द्वारा किए गए एमओयू अनुसार 1 लाख 20 हजार स्कायर फीट निर्माण कार्य करवा कर देने के लिए आज भी तैयार होना बताया। चांडक ने इस संबध में हुए पुरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए प्रशासन द्वारा लगातार भ्रमित किए जाने के बारे में भी विस्तार से बताया है। चांडक ने बताया कि उनके द्वारा सरकार बदलने के बाद भी लगातार प्रयास किए जा रहे है एवं जयपुर तक अपनी आवाज पहुंचाई गई है। इस पर जयपुर सीएमओ से गत एमओयू के अनुसार ही नया एमओयू करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए जाने, बाद में सीएमएचओ से सम्पर्क करने पर ब्लाक सीएमएचओ से सम्पर्क करने, ब्लाक सीएमएचओ से सम्पर्क करने पर उप जिला चिकित्सालय प्रभारी से सम्पर्क करने एवं उपजिला चिकित्सालय प्रभारी से सम्पर्क करने पर पुन: सीएमएचओ से सम्पर्क करने, दुबारा से सीएमएचओ से सम्पर्क करने पर विधायक से सम्पर्क करने एवं विधायक से सम्पर्क करने पर पुन: सीएमएचओ से सम्पर्क करने जैसी घटनाएं बताते हुए इस प्रकार से परेशान करने एवं चक्कर लगवाने की पीडा आमजन के समक्ष रखी गई है। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह वायरल है एवं क्षेत्र में ट्रोमा के निर्माण को लेकर चर्चांए गर्म हो गई है। आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर आप भी देखें पूरा वीडियो, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ। https://www.facebook.com/share/v/1yL1GXAaZd/