






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ के गत थानाधिकारी इंद्रकुमार के स्थानांतरण के बाद से ही चल रहे नए सीआई का इंतजार बुधवार शाम को खत्म हो गया है। यहां पूर्व अनुसान अनुसार सीआई जितेन्द्र कुमार स्वामी को श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी का जिम्मा दिया गया है। बुधवार शाम एसपी कावेन्द्र सागर ने जिले भर में 31 सीआई एवं एसआई को विभिन्न जगहों पर बदला है। इस सूची के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ सीआई पद पर जितेन्द्र कुमार स्वामी को लगाया गया है एवं साथ ही एसआई संदीप कुमार एवं मोहनलाल को भी श्रीडूंगरगढ़ तैनात किया गया है। साथ ही यहां से एसआई इंद्रलाल को हटाया गया है। विदित रहे कि मंगलवार को आई एएसआई सूची में श्रीडूंगरगढ़ से एएसआई रविन्द्र कुमार को श्रीडूंगरगढ़ से हटा कर जसरासर लगाया गया था वहीं एएसआई रामवतार मीणा को जसरासर से श्रीडूंगरगढ़, हनुमानाराम को यातायात शाखा से श्रीडूंगरगढ़ मोमासर चौकी व राजकुमार को शेरूणा थाने से श्रीडूंगरगढ़ लगाया गया था।



