May 20, 2026
0000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जनवरी 2025। गुरूवार सुबह क्षेत्र में घना कोहरा छाया है। जिसने देर तक बाजार नहीं खुलने दिया व करीब 11 बजे तक बाजार खुला है। अंचल कड़ाके की ठंड से जूझ रहा है और ठंड ने लोगों का घरों से निकलना दुभर कर दिया है। सड़कों पर इक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहें है। दुकानदारों ने आते ही अलाव जलाए व तप कर सर्दी से राहत महसूस करने का प्रयास कर रहे है। सड़कों पर विजिबिलिटि भी प्रभावित हुई है व वाहनों की गति धीरे धीरे रेंगने जैसी हो गई है। क्षेत्र में खुले में खेतों में कड़ाके की ठंड ने ढाणियों को घेर रखा है जिससे किसान परिवार आग के तप से राहत का प्रयास कर रहें है। वहीं पशुओं के लिए भी आग जलाकर उनके लिए भी राहत की व्यवस्थाएं की जा रही है। बता देवें गुरूवार सुबह पहाड़ों पर खूब बर्फबारी शुरू हुई है और बुधवार को प्रदेश के अनेक जिलों में सीजन के तीसरे पश्चिमी विक्षोभ सिस्टम ने मावठ कराई है। मावठ के कारण अचानक ठंड बढ़ गई, जिससे धूजणी छूटने लगी है। बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। रात से अधिक ठंड दिन में रहने से लोग परेशान हुए। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भरतपुर संभाग में बरसात का अनुमान है वहीं अनेक स्थानों पर आगामी दो दिन घना कोहरा छाया रहने का अनुमान जताया है। वहीं 22 व 23 दिसंबर को एक ओर हल्के वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसम खुलने और धूप खिलने का अनुमान है। मनाली में गुरूवार सुबह भारी बर्फबारी शुरू हुई, देखें वीडियो:- https://fb.watch/x8mRuWgjjy/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ाके की ठंड में गलियां सूनसान पड़ी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह देर से शुरू हुआ है दिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनाली में आज सुबह हुई भारी बर्फबारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास रामसरा में सूर्य की रोशनी बेअसर, छाया कोहरा। (फोटो-मोहनलाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सर्दी ने किया लोगों को घरों में कैद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह 8 बजे छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार पहुंचते ही दुकानदारों ने पहले जलाया अलाव।