May 20, 2026
IMG-20250120-WA0012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2025। सोमवार को अंचल में घना कोहरा छाया है और ऐसे में बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास एक दुर्घटना में एक जना घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यहां एक बस के पीछे से एक मोटरसाइकिल टकरा गयी जिससे मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया है। घायल को सुरेश बाना, दयालसिंह राजपूत व मंगलाराम जाखड़ ने संभाला और आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया। समिति सेवादारों ने घायल कालू बास निवासी राजेंद्र बावरी को अस्पताल पहुंचाया गया है। मेडिकल स्टाफ ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है। घायल माताजी मोड़, मिंग्सरिया से श्रीडूंगरगढ़ लौट रहा था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घायल को बीकानेर रेफर किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवकों ने की मदद, आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने पहुंचाया अस्पताल।