May 20, 2026
IMG-20250120-WA0029

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2025। सोमवार सुबह पूरे अंचल में घना कोहरा छाया है। सड़कों पर विजिबिलिटि बिल्कुल कम हो गई व हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के कारण बीदासर रोड पर सालासर फांटे के पास हुई एक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया है। वहीं रविवार को निकली धूप व सोमवार को छाए कोहरे को किसानों ने जीरे की फसल के श्रेष्ठ मौसम बताते हुए सभी फसलों के उत्तम होने की बात कही। गांव सोनियासर, बिग्गाबास रामसरा व श्रीडूंगरगढ़ सहित पूरे इलाके में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम बदलेगा और बरसात का दौर आएगा। 22 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर संभाग सहित जयपुर, भरतपुर के 10 जिलों में इसका प्रभाव रहेगा। इससे कहीं हल्की बरसात तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सोमवार सुबह छाया कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारण में छाया घना कोहरा। (फोटो-विजयपाल जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में छाया कोहरा, किसान मोहनलाल जाखड़ ने बताया कि फसलों को होगा फायदा।