May 20, 2026
IMG-20250120-WA0056

दुसारणा पंडरिकजी में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुसारणा पंडिरकजी में रविवार को नवनिर्मित ठाकुरजी मंदिर पूर्ण विधि विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। दुलचासर निवासी पंडित सुनील जाजड़ा ने बताया कि रविवार को विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण करवाई। इससे पूर्व पच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हुआ। मंदिर में आयोजित सामूहिक हवन पूजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने घी खोपरों की आहुतियां दी। प्रतिष्ठा समारोह के बाद भंडारे का आयोजन हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुसारणा पंडिकरजी में संपन्न हुआ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह।

बालिका पलक को मिला टेबलेट, स्टाफ ने किया प्रोत्साहित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के सूरसागर राउमावि में सोमवार को 8वीं की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को टेबलेट वितरित किए गए। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चें पहुंचे है। श्रीडूंगरगढ़ में हनुमान धोरा स्थित अंग्रेजी माध्यम महात्मा गांधी विद्यालय की मेधावी छात्रा पलक आसोपा ने टेबलेट प्राप्त किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य विमला गुर्जर व वरिष्ठ सहायक जितेंद्र सोनी मौजूद रहें व बालिका को प्रोत्साहित करते हुए आगे भी स्कूल का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। बता देवें राज्य सरकार द्वारा सत्र 2024 के 8वीं, 10वीं व 12वीं के कुल 55,800 स्टूडेंट्स को फ्री टेबलेट दिए, जिसका वितरण कार्य अभी जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पलक को मिला टेबलेट, स्टाफ ने किया प्रोत्साहित।