






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2025। दिवंगत चेलाराम भाटी की स्मृति में रचित “समाजसेवी चेलाराम भाटी : व्यवक्तित्व एवं कृतित्व” पुस्तक का विमोचन आगामी 30 जनवरी को समारोह पूर्वक किया जाएगा। शहीद हेमू कालानी पार्क में सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज, विजय आश्रम के स्वामी विजयानंद योगी व सुखपंथी आश्रम के संत भींवादास महाराज का सान्निध्य होगा। कार्यक्रम के आयोजक चेलाराम रामीदेवी सेवा समिति के थानमल भाटी ने बताया कि उनके पिता चेलाराम भाटी की 10 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सत्संग प्रवचन के साथ अतिथि सम्मान, पुस्तक विमोचन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। भाटी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व एडीएम शिवप्रसाद आर्य, साहित्यकार श्याम महर्षि, मानव जन जागृति संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला, पार्षद न.पा. विनोद गिरी गुंसाई सहित भाटी के परिवार के अनेक सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे। स्मृति पुस्तक का संपादन मनराज कांटीवाल ने किया है। भाटी परिवार द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।



