May 20, 2026
IMG-20250121-WA0066

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। करीब एक घंटे से लगे जाम के कारण बीदासर रोड पर भारी जाम की स्थिति हो गई है। बता देवें सावे का सीजन है और ऐसे में हजारों यात्री बुरी तरह से परेशान हो रहें है। हालांकि पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे है और रोड खोलने के लिए प्रदर्शनकारियों से समझाईश कर रहें है। किसान लगातार समर्थन मूल्य पर मूंगफली तुलवाई शुरू करवाने की मांग कर रहें है। किसानों ने समिति पर खरीद नहीं कर किसानों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। यहां एक वर सहित बारात की कई गाड़ियां भी जाम में फंस गई है, और किसान नारेबाजी कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाम में फंसी वर के साथ बारातियों की गाड़ियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहन चालक जाम खोलने की मांग कर रहें है, परंतु लगातार वाहनों की कतार बढ़ रही है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस के जवान पहुंचे मौके पर, किसानों ने की समर्थन मूल्य पर खरीद प्रारंभ करवाने की मांग।