






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2025। बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक 132 ऊपनी में जरूरी रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके लिए यहां निकलने वाले चार 33 केवी फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। विभागीय अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 केवी फीडर ऊपनी, राजेडू, कल्याणसर पुराना व बापेऊ की सप्लाई बंद होने से इनसे जुड़े सभी कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित होगी। वहीं दुसारणा 33केवी की सप्लाई सुचारू रहेगी। सभी पाठकगण ये खबर इन गांवो के ग्रामीणों तक जरूर पहुंचाए जिससे वे सभी कटौती से होने वाली किसी परेशानी से बच सके।



