May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-01-22 at 14.20.34

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2025। गांव लिखमादेसर में स्थित हंसोजी धाम में हंसोजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का प्रथम वार्षिक महोत्सव बुधवार को ध्वज पूजन के साथ प्रारंभ हुआ। परमहंस सोमनाथ जी महाराज व महंत भंवरनाथ ज्याणी के सान्निध्य में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने सुबह सवा नौ बजे ध्वज पूजन किया। ध्वज की स्थापना कर ग्रामीणों ने हंसोजी महाराज के जयकारे लगाए। सभी को मंगल कामना के साथ संत सोमनाथजी ने प्रसाद वितरित किया। ओमनाथ ज्याणी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ 30 जनवरी से प्रारंभ होने वाली कथा व नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ की तैयारियां की जा रही है। बता देवें कथा का वाचन सोनियासर वाले आशाराम महाराज कथा का वाचन करेंगे तथा इसी दिन नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ यज्ञाचार्य बृजमोहन के सान्निध्य में प्रारंभ होगा। ज्याणी ने बताया कि आगामी 5 फरवरी को विशाल आयोजन होगा जिसमें पूर्णाहुति हवन व महाप्रसादी का आयोजन होगा। 5 की रात्रि को अग्नि नृत्य व जम्मे का आयोजन होगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महंत भंवरनाथ ज्याणी ने पूर्ण विधि विधान से संपन्न करवाया ध्वज पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर में हंसोजी महाराज के धाम पर बुधवार को संपन्न हुआ ध्वज पूजन।