






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में प्रदेश भर में पशुपालन विभाग द्वारा 21 लाख पशुओं का नि:शुल्क बीमा किया जाएगा। बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। इस संबंध में उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली व कार्य की गति के बारे में रिव्यु लिया। मित्तल ने विभागीय कार्मिकों को पशुपालकों के पशुओं की बीमा करवाने के लिए सक्रिय होकर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में शामिल पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ दीनू खान ने बताया कि योजना के तहत पशुपालक अपने 2 दुधारू पशु (गाय, भैंस, या दोनों) /10 बकरी /10 भेड़ /1 ऊंट का नि:शुल्क बीमा का पंजीकरण करवाया जा सकता है। जिनमें से लॉटरी द्वारा चयनित 21 लाख पशुओं का नि:शुल्क बीमा करवाया जाएगा। इसमें 5-5 लाख गाय भैंस, बकरी भेड़ तथा एक लाख ऊंट का बीमा होगी।
पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस योजना में पुश का बीमा करवाने के लिए पशुपालक का जनआधार कार्ड, पशुपालक एवं टैग लगे हुए पशु के साथ फोटो, पशु के टैग नबंर, जाति प्रमाण पत्र, आधार लिंक मोबाइल नंबर, गोपाल कार्ड/लखपति दीदी कार्ड (यदि कोई हो तो) जरूरी होंगे।




